दस अगस्त तक भरें जाएंगे परीक्षा फार्म, एस.एम.जे.एन. काॅलेज के प्राचार्य ने दी जानकारी

हरिद्वार । एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य डा. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर की सीबीसीएस प्रणाली के तहत अध्ययरत बीए, बीकॉम, बीएससी चतुर्थ व षष्टम् सेमेस्टर तथा एमए व एमकॉम. चतुर्थ सेमेस्टर के मुख्य व बैक पेपर परीक्षा के आवेदन पत्र 10 अगस्त, 2021 तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगिन कर भरे जा सकते हैं। पूरित परीक्षा फार्म की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में 10 अगस्त, 2021, सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक जमा करा दें। ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ कॉलेज शुल्क की रसीद, परिचय पत्र की फोटोकॉपी, अंकतालिका (स्नातक प्रथम वर्ष हेतु समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र), परीक्षा शुल्क की रसीद संलग्न करनी अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *