कोरोना जांच फर्जीवाडे़ में एसआईटी ने की पहली गिरफ्तारी, टेस्ट किए बिना ही पोर्टल पर की थी फर्जी एंट्री
हरिद्वार । महाकुंभ मेला 2021 में हुए कोरोना जांच फर्जीवाडे़ में एसआईटी की टीम ने पहली गिरफ्तारी की है। पकड़ा गया आरोपी डाटा फिडिंग का देख रहा था। जिसमें फर्जी तरीके से कोरोना टेस्ट किए बिना ही पोर्टल पर फर्जी एंट्री की थी। एसआईटी के जांच अधिकारी राजेश शाह ने बताया कि एक व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। कुंभ के दौरान कोविड जांच फर्जीवाड़े मामले में एसआईटी ने बुधवार को फिर से आरोपी बनाए गए कई लोगों से पूछताछ की थी। एसआईटी सैंपल कलेक्टरों व स्वास्थ्य मेला विभाग की ओर से बनाए गए सेक्टर प्रभारियों से पूछताछ कर चुकी है। कुंभ मेले के दौरान हुए कोरोना जांच के फर्जीवाड़े में एसआईटी की टीम पिछले चार दिनों से सैंपल कलेक्टरों व मेला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेला के दौरान सेक्टर प्रभारी बनाए गए चिकित्सकों से पूछताछ कर रही थी। बुधवार को एसआईटी ने फिर से कोरोना जांच के फर्जीवाड़े में आरोपी बनाए गए लोगों से पूछताछ की।

