कलियर पुलिस ने 3.90 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

कलियर । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कलियर पुलिस ने स्मैके के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी के पास से 3.90 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। एसओ कलियर धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ चेंकिग अभियान चलाया जा रहा। चेकिंग के दौरान बावनदर्रा पुल के पास कलियर नहर पटरी से एक युवक को पकड़ा। थाने लाकर पूछताछ की तो पकड़े गए आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास 3.90 ग्राम स्मैक बरामद की हैं। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र राठी ने बताया तेलीवाला निवासी नसीम पुत्र नूरहसन के पास 3.90 ग्राम स्मैक बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *