राष्ट्रीय लोकदल पार्टी उत्तराखंड में सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव, प्रभारी ब्रह्म सिंह बालियान ने प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित की

देहरादून । उत्‍तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय लोकदल पार्टी। यह चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। गुरुवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखंड प्रभारी ब्रह्म सिंह बालियान ने राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमे पांच उपाध्यक्ष, एक प्रधान महासचिव, पांच महासचिव व तीन सचिव बनाए गए है। इसके अलावा कार्यकारिणी के सदस्यों की भी घोषणा की गई है। जल्द ही बचे हुए जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। ब्रह्म सिंह बालियान ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में किसानों की मूलभूत सुविधाओं दिलाने के लिए उनकी आवाज बनेगी। प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष रतन लाल लखेड़ा, काजी चांद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *