केंद्र सरकार के दबाव में कांग्रेस नेताओं के ट्वीटर हैंडल ब्लॉक किए जा रहे: वीरेंद्र रावत, कांग्रेसियों ने पत्रकार वार्ता कर कहा भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाकर लोकतंत्र की हत्या करने में लगी

रुड़की । पूर्व सीएम हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत का आरोप है कि केंद्र सरकार के दबाव में कांग्रेस नेताओं के ट्वीटर हैंडल ब्लॉक किए जा रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाकर लोकतंत्र की हत्या करने में लगी है। वीरेंद्र रावत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस के नेताओं ने पीड़ितों के पक्ष में आवाज उठाई। महंगाई को लेकर सवाल किए। केंद्र की भाजपा सरकार उनकी आवाज दबाने में लगी है। कहा कि राहुल गांधी और पूर्व सीएम हरीश रावत का ट्वीटर हैंडल ब्लॉक कराकर केंद्र सरकार ने अपनी गलत मानसिकता का सबूत दिया है। पूर्व सीएम के पुत्र ने खानपुर विधायक चैंपियन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत रुड़की-लक्सर मार्ग बनवाने के लिए दो बार बग्गी यात्रा निकाली। जिसके बाद इस मार्ग का निर्माण हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम युवाओ को रोजगार देने के लिए झूठी घोषणा करने में लगे हुए है। इस मौके पर प्रधान जब्बार अली, इस्तखार गौर, विनोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *