भाजपा महिला मोर्चा रुड़की में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, उत्तराखण्ड पुलिस को कोरोना वॉरियर्स से सम्मानित किया, राष्ट्रहित के कार्यों में सदैव लगे रहने का संकल्प लिया

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रुड़की द्वारा नेहरू नगर कैम्प कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मण्डल अध्यक्ष पूनम त्यागी ने उत्तराखंड पुलिस कोरोना वॉरियर सिमी बब्बर व बुजुर्गों को माल्यार्पण व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। रंगारंग प्रोग्राम करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों ने देशभक्ति के गीत सुनाये व नृत्य प्रस्तुत किया। स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर महिला मोर्चा पश्चिमी मण्डल कार्यकारणी की सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रहित के कार्यों में सदैव लगे रहने का संकल्प लिया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सन्तोष अरोरा की व संचालन उपाध्यक्ष मीनू श्रीवास्तव ने किया व मंडल प्रभारी चन्द्र कांता ने मार्गदर्शन किया।आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रतिभा चौहान, मंजू रावत,पूनम सिंह, मीनू सिंह,रेणु शर्मा, सुमन सैनी, रीता भार्गव,शशि जैन, ममता धीमान, सुधा त्यागी व अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *