स्व राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की एक ऐसी बुनियाद रखी, जिसके दम पर भारत आज तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा: ममता राकेश, कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती

भगवानपुर । विधायक कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जयंती मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारत को 21 वीं सदी में ले जाने का सपना देखा था। उन्होंने आधुनिक भारत की एक ऐसी बुनियाद रखी, जिसके दम पर भारत आज तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। बहुत ही कम समय में राजीव गांधी ने देश और दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी और हमेशा के लिए लोगों के दिल में अमर हो गए। गंदी साजिश का शिकार होकर अपने प्राणों की बलि देने वाले राजीव गांधी की हत्या से जो क्षति देश को हुई वह कभी पूरी नही हो सकती है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के सपने को साकार करने के लिए पूरे देशवासियों को एक जुट होने की जरूरत है। जिससे देश में पैदा हुए भ्रष्टाचार को मिटाया जा सके। इस मौके पर नासीर प्रवेज, फारख प्रधान,सुशील पेगोवाल, अमित कुमार, संजय सिंह, साधूराम सैनी, कयुम, लालू, डॉक्टर संजीव सैनी, मनोज चोपरा, विपिन सिंह, सुनील शर्मा, सहाब आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *