रुड़की: कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में शामिल बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, दो और दबोचे

रुड़की । ढंडेरा के कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में शामिल बदमाशों की देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। अन्य दो बदमाशों को भी पुलिस ने कांबिंग के बाद पकड़ लिया। पुलिस ने तमंचा और वारदात में शामिल बाइक बरामद की है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि अमन हत्याकांड में शामिल बदमाशों के देर रात नगला इमरती अंडरपास से गुजरकर फरार होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया और नगला इमरती के पास बाइक सवार तीन लोगो को घेर घोटकर पकड़ने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किए गए।

जिस पर पुलिस पार्टी की जवाबी कार्रवाई में सौरभ पुत्र देशराज निवासी ठंडेरा रुड़की घायल हुआ है। जिसको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जबकि मौके से फरार हुए दो अन्य बदमाशों को भी कांबिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जिनका नाम अर्पित सैनी निवासी ग्राम ठसका कोतवाली मंगलौर और दीप यादव निवासी माता वाला हसन बाग कस्बा लंढौरा कोतवाली मंगलौर को भी गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *