झबरेड़ा पुलिस ने प्राइमरी स्कूल से गेट चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, की गई कार्रवाई

झबरेड़ा । पुलिस ने तीन लोगों को झबरेड़ा से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह एक चोरी किया लोहे का गेट बेचने आए थे। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव बलेलपुर प्राथमिक विद्यालय के शौचालय से एक लोहे का गेट चोरी हो गया था। उक्त चोरी की रिपोर्ट विद्यालय के एक अध्यापक देवेंद्र कुमार द्वारा कराई गई थी। गुरुवार को तीन लोग जिनमें नईम, वकील तथा शैफुल गंगनहर रुड़की निवासी एक लोहे का गेट साथ लेकर झबरेड़ा में बेचने के लिए आए थे। मुखबिर की सूचना पर उक्त तीनों को पुलिस ने लोहे के गेट सहित दबोच लिया। पूछताछ करने पर उक्त लोगों ने प्राथमिक विद्यालय बदरपुर से लोहे का गेट चोरी करना स्वीकार किया। तीनों आरोपितो का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *