भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकताओं ने किया स्वागत, संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव के सम्बंध में हुई चर्चा

रुड़की । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के रुड़की पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव के सम्बंध में चर्चा हुई। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सागर गोयल के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी प्रमुख व सक्रिय कार्यकर्ताओं को भविष्य में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। युवा मोर्चा को अबकी बार 60 के पार के लिए कार्य करना है। भाजयुमो नेता गौरव कौशिक के आवास पर भी प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर रजत गौतम, गोविन्द पाल, तरूण शर्मा, शिवम अग्रवाल, कमल सैनी, अभिषेक हर्याल, सुबोध त्यागी, मोहित राष्ट्रवादी, शैलेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *