बहनों ने प्रेम की डोर से बांधा रक्षा का धागा, शहर से देहात तक हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

रुड़की । शहर से देहात तक रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को ढेर सारे उपहार देकर बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर भाई-बहनों में भारी उत्साह नजर आया। घरों में सुबह के समय परंपरा के मुताबिक पूजा अर्चना की गई। दरवाजों की चौखट पर राम-राम, राधा-कृष्ण एवं शुभ-रक्षाबंधन जैसे शुभ शब्द लिखे। इसके बाद बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। उनके माथे पर तिलक किया। उनकी आरती करते हुए लंबी आयु कामना की।

इस दौरान बहुत सी बहने रक्षाबंधन त्योहार पर अपने भाई को राखी बांधने अपने मायके पहुंची थी। जबकि कुछ भाई भी अपनी बहनों से राखी बंधवाने उनके ससुराल पहुंचे थे। रक्षाबंधन के पर्व पर भाई द्वारा बहनों को गिफ्ट देने का चलन भी चल पड़ा है। जिसके चलते रुड़की के बाजारों की गिफ्ट गैलरी में लोगों की भीड़ देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर मिठाई की दुकानों पर भर सुबह से ही लोगों की जमकर भीड़ देखी गयी।
वहीं भाजपा नेत्री प्रतिभा चौहान ने रक्षाबंधन के पर्व पर सभी को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने, महिलाओं के प्रति आदर का भाव रखने तथा समाज में बेटियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका के प्रति आमजन को जागरूक करने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *