सलेमपुर राजपुतान में रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, दस लोग घायल

रुड़की । सलेमपुर राजपुतान में रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले। विवाद में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया। गंभीर रुप से घायल तीन महिलाओं को हायर सेंटर रेफर कर दिया। रुड़की सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार को घायलों को लाया गया। घायलों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी थी। इनमें तीन महिलाओं रजनी पुत्री सुखवीर, पूजा पुत्री सुखवीर, मिथलेश पत्नी विमलेश की हालत ज्यादा गंभीर थी। तीनों महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। इनके अतिरिक्त विवाद में विनीत पुत्र विमलेश, विनय पुत्र विमलेश, रजत पुत्र नंदकिशोर, पुष्पा पत्नी नंदकिशोर, रूपा पत्नी बालेश, सौरभ पुत्र रघुनाथ, गौरव पुत्र रघुनाथ घायल हुए हैं। इंस्पेक्टर गनहर प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि सलेमपुर क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद के बाद लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *