घोषणा के बाद भी मृतक के परिजनों को नहीं मिला मुआवजा, संयोजक सुभाष सैनी ने कहा पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रखेगा लोजमो

रुड़की । लोकतांत्रिक जनमोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में सैनी समाज के 6 लोगों की हत्या की गई। उनके परिजनों को मुआवजा दिए जाने की घोषणा के बाद भी आर्थिक सहायता नहीं मिल पायी। कहा कि लोजमो पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रखेगा। 29 अगस्त को रुड़की में मोर्चा के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। मास्टर ओमप्रकाश सैनी की अध्यक्षता व पूर्व प्रधान संजय सैनी एडवोकेट के संचालन में आयोजित बैठक में राज किशोर सैनी, मदन भूषण सैनी, प्रमोद सैनी, शिव कुमार सैनी, महावीर सिंह सैनी, सचिन सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *