शिक्षक ही छात्र के भविष्य को उज्ज्वल और सफल बनाने की जिम्मेदारी लेते हैं: वीके त्यागी, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में मनाया गया शिक्षक दिवस
रुड़की । केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में शिक्षक दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य वीके त्यागी, उपप्राचार्या अंजू सिंह के साथ शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य वीके त्यागी ने कहा कि बच्चों को अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान होना चाहिए। शिक्षक ही छात्र के भविष्य को उज्ज्वल और सफल बनाने की जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के हालात में शिक्षक नई तकनीकों के माध्यम से शिक्षण को रुचिकर और रचनात्मक बना रहे हैं, या यूं कहे कि शिक्षकों के ऊपर ज्यादा जिम्मेदारी आ गई है। नई तकनीकों को सीखकर उसकी सहायता से अपने ऑनलाइन शिक्षण कार्य को और बेहतर बनाने की। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 वर्ग में उत्सव व जिया, रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता में आयुष प्रसाद, परीक्षित शर्मा, ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में रिया शुक्ल, तनुरीत, भाषण प्रतियोगिता में कशिश, अंजलि पन्त प्रथम रही। प्राथमिक विभाग से ग्रीटिंग कार्ड बनाने की प्रतियोगिता में चरण गौड़ा तथा माही शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में उन्नति तथा सक्षम प्रथम स्थान पर रहे। वीडियो बनाने की प्रतियोगिता में योगेश तथा अवनि प्रथम स्थान पर रहे। उपप्राचार्या अंजू सिंह ने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन में ज्ञान प्रदान करने के साथ साथ जीवन को एक दिशा भी देते है। कार्यक्रम का संचालन रजनी जोशी तथा पूनम कुमारी ने किया।



