शहीद सोनित कुमार सैनी की स्मृति में धनौरी में उमड़ा जनसमूह, हवन-यज्ञ के साथ रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि
धनौरी। आज मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर देश के सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद सोनित कुमार सैनी की पांचवीं पुण्यतिथि पर याद करते हुए धनौरी स्थित शहीद स्मारक पर स्थल पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया ।
शहीद की वीर वधु गीता देवी भाई रविंद्र सैनी बबलू सैनी परिवारजन सहित सैनी महापंचायत संगठन के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के अधिकारों ने शहीद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ करते हुए शहीद की आत्मा की शांति और देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।

इस दौरान शहीद सोनित कुमार सैनी जी के बलिदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी , भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह सैनी महापंचायत के राष्ट्रीय संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता जयभगवान सैनी सैनी महापंचायत प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी, प्रदेश महासचिव शिव कुमार सैनी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रोमा सैनी समाजसेवी युवा नेता रवि सैनी, इमलीखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी, जिला कमांडेंट होमगार्ड राकेश सैनी युवक मंगल दल अध्यक्ष कुलदीप सैनी युवा भाजपा नेता निर्भय सैनी युवा नेता नीरज सैनी समाजसेवी पुल्कित सैनी आदेश सैनी दीपक सैनी, बबलू सैनी, रविन्द्र सैनी, उमेश कुमार, चंदन कुमार, सोनू कश्यप, अनमोल सैनी क्षेत्रवासी एवं पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन शर्मा, धनौरी चौकी प्रभारी महिपाल सैनी तथा पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहे।


