डंपर की चपेट में आने से नील गाय की मौत, हादसे के बाद डंपर संचालक मौके से फरार

भगवानपुर । भगवानपुर-ईमलीखेड़ा मार्ग पर सोमवार की सुबह डंपर की चपेट में आने से नील गाय की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर संचालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह एक नील गाय सड़क के एक किनारे से दौड़ती कोई सड़क पार कर रही थी तभी तेज गति से आ रहे डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क के दूसरी ओर गहरी खाई में जा गिरी तभी आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तब तक गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी ली। साथ ही नील गाय के शव का पंचनामा कर वन विभाग टीम ने राहगीरों की मदद से शव को दफनाना। वन विभाग के रेंजर मयंक गर्ग ने बताया कि नीलगाय का पंचनामा कराने के बाद शव को दफना दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *