सीएम पुष्कर धामी पहुंचे अल्मोड़ा, जनआर्शीवाद रैली में उमड़े कार्यकर्ता, जनआशीर्वाद रैली के जरिए सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जहां नया उत्साह भरा वहीं मिशन-2022 पर ध्यान केंद्रित करते हुए एकजुट होने का संदेश भी दिया
अल्मोड़ा । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पहली बार अल्मोड़ा पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जनआशीर्वाद रैली के जरिये सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जहां नया उत्साह भरा वहीं मिशन-2022 पर ध्यान केंद्रित करते हुए एकजुट होने का संदेश भी दिया। सीएम धामी सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के सिमकनी खेल मैदान में सोमवार को तय समय से करीब दो घंटा देरी से लगभग 1:24 बजे हेलीकॉप्टर से उतरे। यहां से नई ऊर्जा से लबरेज काफिला माल रोड पर पहुंचा। यहां भी कार्यकर्ताओं के हुजूम ने युवा मुख्यमंत्री को हाथों हाथ लिया। उनके साथ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट का भी जोरदार स्वागत किया गया।



