भाजपा में हो रहा हैं हर वर्ग का विकास: जमाल सिद्दीकी, भगवानपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भाजपा नेता सुबोध राकेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भगवानपुर । भगवानपुर में प्रथम बार आगमन पर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का स्वागत किया गया।
गुरुवार को भाजपा नेता सुबोध राकेश के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा हैं। कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार की जितनी भी योजनाएं उनको घर तक पहुंचाने का काम कर रही है। भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि मिशन 2022 में फिर से परचम लहराया जाएगा। इस मौके पूर्व राज्य मंत्री शादाब समसी, इंतजार हुसैन प्रदेश अध्यक्ष, गुलफाम शेख प्रदेश महामंत्री, बैरोज आलम, राहुल अहमद महामंत्री,नरेश प्रधान,जॉनी प्रधान,रागीब अली,प्रियांशी त्यागी,इमरान देशभक्त,हंसी,लुकमान,अनिल शर्मा,राव शाहाबाज राणा,लक्खा, राव फैसल,उवेश अली, तनवीर शिवा आदि मौजूद रहे।



