गोष्ठी में किसान कल्याणकारी योजना की जानकारी दी गई

रुड़की। आज गन्ना विकास परिषद लिब्बरहेडी के द्वारा कुरडी ग्राम में स्थित गन्ना विकास परिषद लिब्बरहेडी के कार्यालय में गन्ना चौपाल /किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशील राठी एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशीष नेगी द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए गन्ना विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई । बताया गया कि किसानों का पेराई सत्र में ₹300000 का दुर्घटना बीमा गन्ना समिति द्वारा किया जाता है। यदि किसी किसान की कृषि कार्य करते हुए दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उस कृषक को ₹300000 का बीमा दिया जाता है । आशीष नेगी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक लिब्बरहेडी द्वारा गन्ना खेती की नवीन तकनीकों के के बारे में जानकारी देते हुए 4 फीट पर गन्ना बुवाई करके अधिकतम लाभ, एवं सहफसली खेती के लाभ बताए गए। अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशील राठी द्वारा बताया गया कि कृषकों को समिति द्वारा समय से भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में समिति द्वारा कर सको की समस्याओं का यथा शीघ्र समाधान किया जाता है ।
सी० डी०आई० बी० के० चौधरी द्वारा विभाग की योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई तथा बताया गया कि किसानों को , अपने गन्ने के क्षेत्रफल से संबंधित जानकारी गन्ना पर्यवेक्षक के माध्यम से अभी ठीक कराना उचित होगा जिससे कि बीच पेराई सत्र में किसानों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। उनके द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में आधुनिक तकनीकी अपनाकर ही किसान कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त कर सकता है। बैठक में मुख्य रूप से गन्ना विकास निरीक्षक अनंत कुमार, कार्तिक विश्वास, गन्ना पर्यवेक्षक सुनील सेमवाल, विजय शर्मा, रमन कुमार, पृथ्वीराज सिंह, दिनेश सकलानी, मामराज पंवार, शिवराम जयप्रकाश नरेंद्र कुमार बृजपाल सिंह, एवं कृषक उपेंद्र कुमार,सुबोध कुमार, सुधीर कुमार, दीपक कुमार, शुभम सुनील कुमार, परमेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, जितेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह,सौरभ कुमार, अंकित कुमार, गोविंद सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *