उत्तराखंड में सोमवार को मिले 19 नए संक्रमित, 300 से कम पहुंची एक्टिव केस की संख्या, 37 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग

देहरादून । उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 19 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 37 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 300 से कम पहुंच गई है। जबकि रविवार को प्रदेश में 312 सक्रिय मरीज थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 15715 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, चमोली में पांच, देहरादून में तीन, हरिद्वार, नैनीताल और पिथौरागढ़ में दो-दो, रुद्रप्रयाग में एक और उत्तरकाशी में चार संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343242 हो गई है। इनमें से 329495 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7389 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.99 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *