2022 में कांग्रेस आ रही है और भाजपा जा रही हैं, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा रुड़की में परिवर्तन यात्रा का होगा भव्य स्वागत, प्रदेश में परिवर्तन करने को तैयार हैं जनता

रुड़की । कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि रुड़की पहुंचने पर परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत होगा। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य कार्यकर्ता भी परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। कहा कि 2022 में कांग्रेस आ रही है और भाजपा जा रही है। आने वाला समय कांग्रेस का है, जिन्होंने झूठ बोलकर सत्ता हथियाई अब उनका सफाया होने जा रहा है। कृषि कानून वापस बिल के लिए आंदोलन कर रहे किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं हैं। किसानों पर मोदी सरकार अत्याचार कर रही है। कहा कि भाजपा ने प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने के सिवाय और कुछ कार्य नहीं किया। डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। प्रदेश की जनता ने परिवर्तन करने का मन बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *