पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द बनेगा विश्वगुरु: त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम का बुधवाशहीद गांव में हुआ जोरदार स्वागत

धनौरी / बुग्गावाला । पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा हैं कि भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। देश ने तरक्की के आयाम स्थापित किए हैं।
मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भाजपा युवा नेता ठाकुर विशाल राणा के आवास पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान युवा नेता ठाकुर विशाल राणा ने पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं पूरे विश्व के मानव हितों के लिए अच्छे कार्य करते हैं। देश में पिछले सात वर्षों से मानवता को समर्पित सरकार है। पिछले 2 वर्षों से देश में कोरोना जैसी महामारी पूरे विश्व में फैली है। इसमें भी मानवता को समर्पित पीएम मोदी ने अपने कर्तव्यों का सही प्रकार से भारत के नागरिक के साथ-साथ विश्व के मानवों के लिए किया है। कहा कि टीकाकरण अभियान से विश्व में भारत की छवि बनी है।


भाजपा युवा नेता ठाकुर विशाल राणा ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में प्रदेश में नए आयाम स्थापित हुए हैं। कहा कि प्रदेश में 2022 में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर सुशील चौहान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मंयक गुप्ता, चंदन सिंह चौहान, ओमपाल चौहान, नरेश चौहान, अनुराग राठौर, सनी राठौर, सनी, दीपेंद्र चौहान, उधम चौहान, निकुंज चौहान, चीनू राठौर, शुभम चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *