सरकारी के साथ ही गैर सरकारी मेडिकल सुविधाएं बढ़ाना जरूरी: प्रदीप बत्रा

रुड़की । आज डॉ लाल पैथलैब बीएसएम चौक पर एक के द्वारा अपने टेस्ट सैमपल देकर किया गया । पांच दिन चलने वाले इस कैप मे ज्यादातर टेस्ट बहुत कम कीमत में किये जा रहे हैं। विधायक प्रदीप बत्रा ने डा लाल पैथलैब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा की कोविड-19 के बाद केवल आपका स्वास्थ्य ही आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है इसका पूरा ध्यान रखना आवश्यक भी है। अच्छा स्वास्थ्य होने पर किसी भी बीमारी का मुक़ाबला करना आसान होता है। उन्होंने कहा है कि सरकारी मेडिकल सुविधाओं के साथ-साथ शहर व देहात क्षेत्र में गैर सरकारी मेडिकल सुविधाएं भी बढ़ाया जाना जरूरी है। रुड़की शिक्षा और मेडिकल क्षेत्र में काफी आगे हैं। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने व्यापारी नेता नवीन गुलाटी द्वारा को संकट काल में किए गए सेवा कार्यों की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि नवीन गुलाटी ने संकट काल के दौरान लोगों की मेडिकल की दृष्टि से काफी सहायता की है। जरूरतमंदों को समय रहते स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई है। केयर सेंटर पर भी नवीन गुलाटी का अच्छा योगदान रहा है। इस अवसर पर व्यापारी नेता नवीन गूलाटी भारत कपूर डा लाल पैथलैब के डायरेक्टर जनरल नितिन जैन, प्रशांत चौहान, संजय राठौर, दीपक अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, सुमित कुमार, जुबेर अहमद,अमित चौहान, नवीन अग्रवाल,चंद्र मोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *