उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इन्जीनियर्स महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

रुड़की । उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इन्जीनियर्स महासंघ द्वारा अपने प्रेरणा स्रोत स्व० इंजीनियर आर० के० दत्त की पुण्य तिथि पर रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महासंघ के सदस्यों द्वारा अपने मनीषी की स्मृति में प्रातः गंगोत्री भवन में हवन यज्ञ कार्यक्रम सम्पन्न किया। इसके पश्चात स्व० आर० के० दत्त के जीवन वृत्त पर एक गोष्ठी आयोजित की गयी । जिसमें मुख्य वक्ता इंजीनियर सुभाष उपाध्याय व इंजीनियर विपिन गौतम ने दत्त जी के महासंघ में योगदान को स्मरण कराया। तत्पश्चात उनकी याद में गंगोत्री भवन के प्रांगन में वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न कर सभी सदस्यों ने रक्तकोष जगदीश नारायण सिन्हा स्मारक राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, रूडकी जाकर उत्साह के साथ मानव कल्याण हेतु रक्तदान किया। रक्तकोष के प्रभावी डॉ० रजत सैनी ने रक्तदान के पुनीत कार्य की प्रशंशा की तथा रक्तदान की महत्ता व फायदे से सदस्यों को अवगत कराया द्वारा किया गया। यह रक्तदान कार्यक्रम विगत 22 वर्षों से निरन्तर चल रहा है । महासंघ जनपद हरिद्वार, शाखा रुड़की द्वारा भी इस वर्ष 30 यूनिट रक्तदान किया गया है। रक्त कोष की टीम के सदस्यों पवन कश्यप, बिटटू सैनी, गीता शर्मा,हिमांशु राणा ने रक्तदाताओं का सहयोग व उत्साहवर्धन किया रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेटकर सफल कार्यक्रम का समापन किया गया। शिविर में शंकर सिंह चौहान, शिव कुमार धीमान, गगन गौड़, विष्णुदत्त धीमान, आशुतोष शर्मा, मोo नावेद, कुमुद नारायण, दानिश खान आदि लोगों ने रक्तदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *