डॉ अरुण व नारसन को मिला साहित्य गौरव सम्मान, आत्मचिंतनम परिवार संस्था की ओर से हिंदी सम्मान समारोह का आयोजन

रुड़की। हिंदी दिवस पर हरिद्वार के ज्वालापुर में महामना मदन मोहन मालवीय सभागार में “आत्मचिंतनम परिवार” संस्था द्वारा आयोजित हिंदी सम्मान समारोह में जाने माने हिंदी विद्वान डॉ योगेंद्रनाथ शर्मा ‘अरुण’ व साहित्यकार श्रीगोपाल नारसन को साहित्य गौरव सम्मान से विभूषित किया गया है। संस्था द्वारा सम्मान के रूप में उन्हें शाल,सम्मान पत्र,स्मृति चिन्ह व साहित्यिक पुस्तकें प्रदान की गई। यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष उमाशंकर वशिष्ठ, महासचिव अंकुर पालीवाल व कोषाध्यक्ष अभिनन्दन गुप्ता के साथ ही रानीपुर विधायक आदेश चौहान व हरिद्वार के पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।इस अवसर पर युवा लेखक मनन वर्मा की पुस्तक यू डिसाइड व श्रद्धा गौतम की पुस्तक श्रद्धा का विमोचन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *