भगवानपुर में 19 सितंबर को पहुंचेगी परिवर्तन यात्रा, यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने झोंकी ताकत, विधायक ममता राकेश बोलीं – 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने पर मुहर लगा रहीं हैं परिवर्तन यात्रा

भगवानपुर । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में आगामी 18 सितंबर से हरिद्वार जिले में तीन दिवसीय परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को भगवानपुर में आज तीन दिवसीय यात्रा रैली के आयोजन को लेकर भगवानपुर विधायक ममता राकेश के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि आगामी 18 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में हरिद्वार जिले में तीन दिवसीय परिवर्तन पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत भगवानपुर में 19 तारीख को परिवर्तन यात्रा भगवानपुर पहुंचेगी । यात्रा में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे और यह पद यात्रा एक प्रकार से शक्ति प्रदर्शन यात्रा हैं जो कि आने वाले विधानसभा चुनाव को प्रभावित करेगी। वहीं कार्यक्रम में मौजूद रहे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सुशील पेगोवल ने बताया कि बीजेपी के कार्यशैली को देखते हुवे कांग्रेस ने जनता को राहत पहुचाने के लिए और विश्वास दिलाने के लिए परिवर्तन पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। जिस यात्रा में कांग्रेस के दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोंदीयाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में यह यात्रा हरिद्वार हर की पैड़ी से शुरू होकर कलियर विधानसभा से होते हुवे भगवानपुर विधानसभा पहुंचेगी और चुड़ियाला में एक सभा का आयोजन किया जायेगा। उसके बाद यह परिवर्तन पद यात्रा झबरेड़ा होते हुए गुरुकुल नारसन में संम्पन होगी। इस यात्रा के निकलने से समाज में एक बड़ा परिवर्तन होगा और अब जनता इस बात को पता चल चुका है कि बीजेपी द्वारा जो जो भी वादे जनता स्व किये गए है वह सब बातें हवा हवाई हैं इस बार दोबरा से कांग्रेस सरकार बनेगी। इस मौके पर अभिषेक राकेश, उदय त्यागी, सलीम अहमद , आबाद अली, मुनीर आलम, नरेश सैनी, विरेन्द्र ठाकुर, नासीर प्रवेज, फारख प्रधान, हुक्म सिंह सैनी, रहीस ,महेंद्र सिंह, सुभाष नम्बरदार, ,अशरफ ,शहजाद, सुलेमान, जहीर त्यागी, अर्जुन सिंह, संजय सिंह, अमित तलवार, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *