कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा: सुशील राठी, परिवर्तन यात्रा को लेकर जिला किसान कांग्रेस कमेटी रुड़की ग्रामीण की बैठक में किया गया विचार-विमर्श
रुड़की । जिला किसान कांग्रेस कमेटी रुड़की ग्रामीण की प्रशासनिक भवन गंग नहर किनारे रुड़की में परिवर्तन यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील राठी ने की। इस दौरान सुशील राठी ने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा। हरीश रावत के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ जीत हासिल कर कांग्रेस सरकार बनायेगी और कहा 18 सितंबर से 20 सितंबर तक हरिद्वार में होने वाली कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हर की पौड़ी से किया जाएगा। यात्रा हरिद्वार से चलकर रूड़की, कलियर, भगवानपुर, झबरेडा, मंगलौर, खानपुर, लक्सर, के होते हुए कनखल में यात्रा का समापन होगा मीटिंग में सभा का संचालन जिला किसान कांग्रेस कमेटी रुड़की ग्रामीण के जिलाध्यक्ष चौ सेठपाल परमार ने कहा अंग्रेजों को भारत से भगाने के लिए महात्मा गांधी जी ने दांडी यात्रा का आयोजन किया था। इसी तर्ज पर कांग्रेस परिवर्तन यात्रा का आयोजन कर रही है। उत्तराखंड से भाजपा सरकार की विदाई तय है। प्रदेश के लोग यात्रा का अपने चहेते नेता हरीश रावत को ताज पोशी का मार्ग तय करेंगे। इस मौके पर ठा वीरेंद्र सिंह, विकास त्यागी, सुमित चौधरी, उदय सिंह पुंडीर, रवि प्रकाश, आदेश सैनी, आशीष सैनी, सुधीर शांडिल्य, मनीष चौधरी, विकास सैनी, नकली राम,शकील अहमद, गुलसन्वर, ईसा त्यागी, मीर हसन, शिव कुमार चौधरी,शिवकांत,डॉ केपी तोमर, अमित चौधरी, विनय कुमार, मनोज कुमार, नागपाल चौधरी, विशेष प्रधान, मेलाराम प्रजापति, सचिन गुप्ता, अक्षय चौधरी, शुभम् चौधरी, नितिन चौधरी, हिमांशु चौधरी, विपिन चौधरी, सतेंद्र त्यागी, सुभाष चौधरी, सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



