भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ की 64 वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में शामिल हुए जिला सहकारी बैंक के निदेशक सुशील राठी, कई फसलों को नेफेड के माध्यम से सीधे किसानों से खरीदने की मांग की

नई दिल्ली / रुड़की । जिला सहकारी बैंक लि. हरिद्वार के निदेशक सुशील राठी ने दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) की 64 वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होंने वहाँ पर उत्तराखंड के फसली उत्पादों जैसे दाल, धान, सेब, संतरा आदि फसलों को नेफेड के माध्यम से सीधे किसानों से खरीदने की मांग रखी।

उन्होंने वहाँ पर नेफेड के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह जी, कृभको के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय सहकारी संघ के अध्यक्ष दिलीप संघनी समेत देश के वरिष्ठ सहकारी नेताओं से मुलाक़ात की।



