पीएम मोदी के जन्मदिवस पर नगर पालिका शिवालिक नगर ने शुरू किया महास्वच्छता अभियान, अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा पीएम मोदी के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का सपना हो रहा हैं साकार
शिवालिक नगर । पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को जनता की सेवा में सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए आज नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में सुबह 8:00 बजे महा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया, यह अभियान लगातार 7 अक्टूबर तक चलेगा। इसके साथ ही राजीव शर्मा के सहयोग से चल रहे वैक्सीनेशन कैंप में आज पहली और दूसरी डोज भी लोगों ने बड़ी संख्या में वैक्सीन लगवाई। इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि आज शिवालिक नगर से प्रारंभ हुआ यह महा स्वच्छता अभियान प्रत्येक वार्ड से होता हुआ, 7 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक के इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी जी को समर्पित अनेक सेवा व समाज हित के कार्य किए जाएंगे। जिसमें स्वच्छता अभियान, वैक्सीनेशन तथा वृक्षारोपण प्रमुखता से होंगे। इस क्रम में ही 19 सितंबर को पेंटागन मॉल में एक ‘नमो मेला’ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी जी के जीवन पर आधारित अनूठी प्रदर्शनी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कोरोना योद्धाओं का सम्मान भी किया जाएगा। स्वच्छता महा-अभियान के शुभारंभ पर शिवालिक नगर के चारों सभासद अशोक मेहता, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, अजय मलिक, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई,सभासद रीना तोमर , उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत , युवा मोर्चा महामंत्री अंशुल , उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर , चैयरमैन प्रतिनिधि दीपक नौटियाल, अवदेश राय , अजय अरोरा ,अरुण पंडित , संचित डागर, साहिब वालिया , अमित भट्ट, राजेश बालियान आदी उपस्थित रहे।



