नगर निगम द्वारा नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है, मेयर और नगर आयुक्त ने किया सफाई कार्यों का निरीक्षण
रुड़की । नगर निगम रुड़की के नालों की सफाई का कार्य बहुत तेजी से किया जा रहा है। मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा के दिशा निर्देशों के अनुसार सफाई निरीक्षकों की देखरेख में प्रतिदिन रुड़की शहर के अलग-अलग वार्ड में नगर निगम रुड़की की नाला गैंग बहुत तेजी के साथ नालों की सफाई का कार्य कर रही है। शहर में भारी बरसात के चलते जलभराव की समस्या को रोकने के लिए बंदा रोड, शेरपुर, सोलानीपुरम, खंजरपुर पर बने नालो को नाला गैंग द्वारा साफ कराया गया। मेयर गौरव गोयल द्वारा बताया गया कि नालों की सफाई नालों की सतह तक की जा रही है और नालों में जमी सिल्ट को निकालने का काम तेजी से कराया जा रहा है। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा द्वारा बताया गया कि नगर निगम रुड़की की नाला गैंग द्वारा नालों की सफाई कराई जा रही है जिससे नगर निगम रुड़की मैं बरसात के चलते जलभराव की समस्या से रुड़की शहर व शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।



