किसान-जवान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, केंद्रीय मंत्री एवं प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा पीएम मोदी ने विश्व पटल पर देश को किया गौरवान्वित

देहरादून । भाजपा किसान मोर्चा ने पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन जवान-किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया।
शुक्रवार को देहरादून महानगर भाजपा किसान मोर्चा की ओर से किसान प्रर्दशनी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मनोज काम्बोज और महानगर प्रभारी देवी सिंह राणा ने जवान और किसानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी प्रह्लाद जोशी, सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत देश को एक अलग पहचान मिली हैं। पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं यह देश के लिए गौरव की बात हैं। कहा कि किसानों के लिए कृषि कानून अध्यादेश पास करके पीएम ने एतिहासिक कार्य किया हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री को दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व का धनी, कुशल प्रशासक एवं प्रभावी कार्यसाधक बताते हुए कहा कि दुनिया में आज भारत की जो छवि एवं पहचान बनी है उसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की भगवान केदारनाथ के प्रति गहरी श्रद्धा एवं आस्था है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। बदरीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य चल रहा है।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर को धारा 370 एवं 35ए से आजादी मिली, श्री राम के भव्य मंदिर का शिलान्यास हुआ, वैश्विक महामारी कोरोना को नियंत्रित करने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए। कहा कि कोरोना से जंग में राज्य को भी हर संभव मदद दी गई। देहरादून महानगर किसान मोर्चा के प्रभारी देवी सिंह राणा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। किसानों के हितों के लिए लगातार सरकार प्रयासरत हैं। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकर रहे हैं कार्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *