नरेंद्र मोदी ने देश को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कार्य किए, आने वाली पीढ़ियां याद रखेगी: धीर सिंह, आदर्श नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पीएम का जन्मदिन
रुड़की । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस के अवसर पर सेलिब्रेशन वेंकट हॉल में आदर्श नगर में ढोल नगाड़ों के साथ मनाया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं महिला मोर्चा एवं स्थानीय नगर निगम पार्षदों के द्वारा केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर मोदी के दीर्घायु जीवन की कामनाएं करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री को उत्तम स्वास्थ्य एवं जन सेवा का निरंतर आशीर्वाद प्रदान करें। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा चौधरी धीर सिंह रोड ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के लिए यह गौरव का विषय है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैन के राजनीतिक जीवन और विकास के 20 वर्ष 19 सितंबर को पूरे हो रहे हैं।

जो भारत में विकास का एक अनुपम उदाहरण है हम सब भारतवासी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते ह निगम पार्षद राजेश्वरी कश्यप एवं योगाचार्य वर्णिका चौधरी ने वार्ड की सम्मानित जनता को घर-घर जाकर ढोल नगाड़ों के साथ आज मोदी जी के जन्मदिन पर वार्ड का ऐतिहासिक वैक्सीनेशन कराया जो रुड़की में सर्वाधिक वैक्सीनेशन है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार शर्मा, अनिल गुप्ता ब्रज कुमार पुश दाताराम सुदेश कपूर महेंद्र सिंह, सचिन कश्यप आदित्य रोड योगी रोड कपिल कश्यप हर्षित गुप्ता लाल सिंह रमेश कश्यप श्याम सुंदर शर्मा अजय सैनी केशव तिवारी हरपाल शेट्टी संजय वर्मा सत्येंद्र कुमार शिव कुमार सैनी आदित्य कोशिक चंद्रिका यादव अमित गिरी कमल निखिल श्यामसुंदर खन्ना डॉक्टर साक्षी चौधरी डॉक्टर साक्षी चौधरी सुनीता गोस्वामी प्रतिभा चौहान ममता राणा रियल अग्रवाल कविता सैनी आदि मौजूद रहे।
वैक्सीनेशन कैम्प लगाकर पीएम मोदी का जन्मदिन

आदर्श नगर निवासी साक्षी चौधरी द्वारा कोविड वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित कर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान महिलाएं और बुजुर्गों ने वैक्सीनेशन कराकर रिकार्ड साबित किया है। इस मौके पर साक्षी चौधरी ने कहा कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में रिकार्ड स्थापित किए हैं। इसका श्रेय देश के पीएम को जाता है। कोरोना वैक्सीन के मामले में भारत की विश्व में एक अलग पहचान बनी हैं। भारत ही एकमात्र ऐसा देश हैं जिसमें वैक्सीनेशन का कार्य युद्धरत पर चलाया हुआ हैं।



