कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर युवक से हजारों रुपये की ठगी, पुलिस को दी तहरीर

रुड़की । कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर युवक से हजारों रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर निवासी युवक निजी कंपनी में काम करता है। युवक ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर कौन बनेगा करोड़पति देखता है। इस दौरान पूछे जाने वाले प्रश्न के उत्तर भी वह भेजता रहता है। हाल ही में उसके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह कौन बनेगा करोड़पति से बोल रहा है। युवक को बताया कि उसकी 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। लॉटरी की रकम को बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है। यह सुनकर युवक खुश हो गया। उसे लगा कि शायद सच में ही उसकी लॉटरी निकली है। इस दौरान बैंक खाते और अन्य जानकारी को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। युवक ने बताया कि जानकारी साझा करने पर 27 हजार रुपये बैंक खाते से निकाल लिए गए। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर मामला साइबर सेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *