पथरी क्षेत्र में बाइक से गिरने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा शव

हरिद्वार । पथरी क्षेत्र के गांव सुभाषगढ़ में एक व्यक्ति की बाइक से गिरने के कारण मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार नमन (45) वर्ष पुत्र हरमन, निवासी लक्सर मंगलवार को ज्वालापुर मंडी से बाइक पर सब्जी लेकर लक्सर जा रहा था। गांव सुभाषगढ़ स्थित सब्जी से भरा एक बोरा बाइक से गिर गया।बताया जा रहा है कि बोरा नीचे गिरते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया और व्यक्ति बाइक सहित सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरने के कारण व्यक्ति घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। एसओ पथरी दीपक कठैत ने बताया व्यक्ति की मौत बाइक से गिरने के कारण हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *