कनखल में किशोरी ने फांसी के फंदे पर झूलकर की आत्महत्या, पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी, शव को पीएम के लिए भेजा
हरिद्वार । कनखल क्षेत्र में एक किशोरी ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मंगलवार सुबह एक किशोरी के आत्महत्या करने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छत में कुंडे में फंसे चुन्नी के फंदे के सहारे झूल रही किशोरी के शव को नीचे उतारा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के पिता चौकीदारी का कार्य करते हैं और मां की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। किशोरी के आत्महत्या करने की वजह की जांच की जा रही है। संभवत: किशोरी ने रात में ही आत्महत्या कर ली थी। सुबह के वक्त पिता के घर पहुंचने पर इस बात का पता चल सका।

