विधायक विनोद चमोली को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का पत्र वायरल, भाजपा में मच गई हलचल, मीडिया प्रभारी ने कहा यह किसी की साजिश होगी जांच

देहरादून । भाजपा विधायक विनोद चमोली को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का एक पत्र वॉयरल होने से पार्टी में हलचल मच गई। पत्र की आधिकारिक तौर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से जारी नहीं किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के पत्र में हस्ताक्षर भी है। भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि यह किसी की शरारत है। मामले की जांच की जाएगी। गौरतलब है कि कांग्रेस में गढ़वाल से गणेश गोदियाल को अध्यक्ष बनाने के बाद भाजपा में भी गढ़वाल से ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। मौजूदा समय में हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा संभाले हुए है।21 सितम्बर की तारीख वाले पत्र के वॉयरल होते ही उत्तराखण्ड कि भाजपाई राजनीति में विशेष हलचल देखी गई । पत्र की सत्यता के लिए फोन घनघनाये जाने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *