एसएसपी ने चार निरीक्षकों को कार्यक्षेत्र आंवटित किए, देवराज शर्मा को समाधान, श्रमिक प्रकोष्ठ, सिटीजीन पोर्टल और सीएम हेल्प लाइन का इंचार्ज की जिम्मेदारी

हरिद्वार । एसएसपी ने चार निरीक्षकों को कार्यक्षेत्र आंवटित किया है। निरीक्षक मनोज मैनवाल को सीसीटीएनएस, साइबर सेल, मानव तस्करी निरोधक दस्ते, हाईकोर्ट सेल की जिम्मेदारी दी गई है। गैर जनपद से आए निरीक्षक मनीष उपाध्याय को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, बीट, सत्यापन, समन सेल का इंचार्ज बनाया है। देवराज शर्मा को समाधान पोर्टल, श्रमिक प्रकोष्ठ, सिटीजीन पोर्टल, सीएम हेल्प लाइन का इंचार्ज बनाया है। आरके सकलानी को एसआईएस, होमीसाइड सेल, कोविड सेल, सेवा का अधिकार, निर्वाचन सेल का दायित्व दिया गया है।

