आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं और भोजनमाताओं ने किया सचिवालय कूच, मांग पूरी नहीं हुई तो सड़कों पर उतरने की चेतावनी

देहरादून । लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज सीटू से सम्बद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं और भोजनमाताओं ने सचिवालय कूच किया। हालांकि पुलिस ने सचिवालय से पहले बेरिकेड लगाकर रोक लिया। पुलिस और कार्यकर्त्ताओं के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। इसके बाद कार्यकर्त्ता वहीं धरने पर बैठे। चेतावनी दी कि अगर मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो इसी तरह सड़कों पर उतरना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *