हल्द्वानी कोतवाली में पुलिस के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे, ट्रांसपोर्ट कारोबारी पवन कन्याल की मौत का खुलासा नहीं होने पर पुलिस पर लगाए आरोप, कहा हत्यारों को बचाने का प्रयास कर रही हैं पुलिस
हल्द्वानी । ट्रांसपोर्ट कारोबारी पवन कन्याल की मौत का खुलासा नहीं होने पर स्वजनों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। मृतक के स्वजनों व दर्जनों कांग्रेसियों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। स्वजनों ने पुलिस पर पवन के हत्यारों को बचाने का आरोप लगाया है। हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट कारोबारी पवन करनाल बीते 16 अगस्त को घर से टीपी नगर जाने की बात कहकर निकले थे लेकिन वह टीपी नगर नहीं पहुंचे। देर शाम स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो उनकी कार नैनीताल मार्ग में दोगांव के पास सामने सड़क किनारे लावारिश मिली थी। कार में उसका पर्स था। इधर, कोतवाली में मृतक के जीजा की तरफ से गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुट गई थी। 17 सितंबर को जिस जगह पर मृतक का शव बरामद हुआ। वहां पहले भी सर्च अभियान चलाया गया था लेकिन शव बरामद नहीं हो सका था। पवन के स्वजनों ने पुलिस की कार्यशैली तमाम सवाल खड़े कर दिए थे। सोमवार को मृतक पनव कन्याल व दर्जनों कांग्रेसियों के कोतवाली में पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्वजनों ने पुलिस पर हत्यारोपियों को संरक्षण देने व बचाने का आरोप लगाया है। कहा कि शव मिलने के बाद भी पुलिस मामले की तस्दीक नहीं कर रही है। पवन की मौत को पुलिस आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रही है। यहां मृतक पवन की पत्नी, बहन, मां समेत दर्जनों कांग्रेसी धरने पर डटे हैं।

