भाकियू किसान सेना का डीएम कार्यालय पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन, एडीएम प्रशासन के माध्यम से सीएम को भेजा आठ सूत्रीय मांग पत्र
हरिद्वार । भाकियू किसान सेना ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन आठ सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किया है। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार ने कहा कि 60 वर्ष की आयु से अधिक किसानों को केंद्र पांच और राज्य सरकार तीन हजार रुपए प्रति माह पेंशन जारी करने की नीति बनाए। साथ ही सरकार नीति में ये प्रावधान भी करे कि अगर किसी किसान की खेत में काम करते समय मृत्यु हो जाती है तो उसको कम से कम 25 लाख व अन्य दुर्घटना में उसे 15 लाख का मुआवजा मिले। हरिद्वार जिलाध्यक्ष आरिफ अली ने किसानों का इकबालपुर मिल पर गन्ने का बकाया भुगतान जल्द रिलीज कराने की मांग की। इस दौरान मोहम्मद मियां रिजवी, फरमान, साबिर राणा, इमरान, तौफीक अहमद, मुज्जमिल, सरताज अली, शाकिर हुसैन, आदि किसान मौजूद थे।

