पबजी गेम खेलते समय तीन मंजिल से नीचे गिरा किशोर, मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रुड़की । पबजी गेम खेलते समय 15 वर्षीय किशोर तीन मंजिल छत से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना शनिवार देर रात की है जब गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू स्टेडियम के समीप निवास करने वाले ललित बजाज का 15 वर्षीय बेटा सुजल बजाज घर की तीसरी मंजिल पर चढ़कर मोबाइल में गेम खेल रहा था तभी अचानक गेम खेलते खेलते हुए छत के किनारे पर आ गया और संतुलन बिगड़ने से अचानक नीचे सड़क पर आ गिरा किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शोर-शराबा सुनकर परिजन और पड़ोसी बाहर निकले तो हादसा देखकर उनके होश उड़ गए। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वही हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी गंग नहर अमरजीत सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

