मौलाना कलीम सिद्दीकी को तत्काल रिहा कराए जाने की मांग को लेकर देहरादून में इकट्ठा हुए मुस्लिम समुदाय के लोग
देहरादून । देश में एससी/एसटी एक्ट की भांति मुस्लिम एक्ट लागू किए जाने, एनआरसी को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने और मॉब लिंचिंग पर जल्द से जल्द कानून बनाने समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर मुस्लिम सेवा संगठन की ओर से जन आक्रोश रैली का निकाली गई। संगठन ने राजभवन कूच का भी एलान किया गया था, लेकिन पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के अनुरोध पर कूच स्थगित कर दिया गया। मुस्लिम वक्ताओं ने मौलाना कलीम सिद्दीकी को तत्काल रिहा कराए जाने, मॉब लिंचिंग पर कानून बनाने, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, एनआरसी को तत्काल प्रभाव से रद्द करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने तबलीगी जमात प्रकरण की जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने, गौहर यूनिवर्सिटी की सुरक्षा एवं निर्वाध पठन-पाठन सुुनिश्चित कराने, सच्चर व स्वामी रंगनाथन कमेटी की रिपोर्ट को अक्षरश: लागू किए जाने की मांग को भी पुरजोर तरीके से उठाया। मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी ने कहा कि रैली किसी सरकार या व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं है, अपितु संविधान सम्मत अपने अधिकारों की रक्षा के लिए है।

