प्रदेश में 2022 में भी बनेगी भाजपा की सरकार, हर वर्ग का हो रहा हैं विकास: ठाकुर सुशील चौहान, बुधवाशहीद गांव में आयोजित हुआ स्वागत कार्यक्रम, 2022 के चुनाव में जुटने का आव्हान
बुग्गावाला । पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर सुशील चौहान ने कहा कि प्रदेश में 2022 में रिकॉर्ड तोड़ बहुमत के साथ फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। केंद्र में मोदी और प्रदेश में धामी के नेतृत्व वाली सरकार में हर वर्ग का विकास हो रहा है।
सोमवार को बुग्गावाला क्षेत्र के बुधवाशहीद गांव में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर सुशील चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। भाजपा युवा नेता ठाकुर विशाल चौहान ने दोनों अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में आए युवाओं ने विशाल चौहान को जिला पंचायत चुनाव में समर्थन देने की बात कही। ठाकुर सुशील चौहान ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र दल हैं जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। उत्तराखंड में विकास के मामले में नये आयाम स्थापित हुए हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में तेजी से विकास हो रहा है। इस पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है। योगेश चौहान ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कंधे से कंधा मिलाकर आमजन की साथ थी। हर क्षेत्र में धामी सरकार ने राहत देने का कार्य किया। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता सेवा के लिए खड़ा नजर आया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सरमोर सिंह, सुनील चौहान, पंकज गोयल, पवन राठौर, नरेश प्रजापति, अनुराग राठौर, अजय सैनी, विपुल, सनी, निकुंज चौहान, वंश राठौर, वंश चौहान, विपुल सैनी, अजय कुमार, सनी राठौर, विनोद, भगत जॉनी चौहान, डॉ सत्यपाल प्रवीण चेयरमैन मास्टर प्रीतम सिंह चौहान, राजवीर चौहान, वीरम चौहान, शादी राम सैनी मास्टर सुभाष राठौड़ मुकेश राठौर सुखपाल कश्यप राजेश कश्यप सूर्यांश चौहान ओमपाल सिंह चौहान नरेश चौहान निशू चौहान आदि मौजूद रहे।

