नवरात्र के प्रथम दिन इन राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की असीम कृपा, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में
मेष: आज बिजनेस कर रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। नवरात्रि करियर के लिए सुखद रहेगा। किसी पर ज्यादा भरोसा मत कीजिए। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
वृष: आज कामकाज में भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। मां दुर्गा की कृपा से बिजनेस में दोगुना लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मिथुन: आज संतान के भविष्य को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है। नवरात्रि खुशखबरी लेकर आ रही है।अगर आपने पहले कहीं पैसा निवेश किया है तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। रिश्तेदारों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
कर्क: आज आमदनी में कमी आएगी। व्यापार कर रहे लोगों को कोई भी बड़ा फैसला सोच समझकर लेना होगा। मां दुर्गा की कृपा से सेहतमंद रहेंगे। माता जी की सेहत पर ध्यान दीजिए। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन ठीक रहेगा।
सिंह: आज कामकाज की परेशानियां दूर होंगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। बिजनेस में धन लाभ होगा।निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा।
कन्य: समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मां दुर्गा पर लाल फूल चढ़ायें। धार्मिक कामों में कुछ धन खर्च हो सकता है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
तुला: आज घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है।पूजा की तैयारी करें। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा उधार दिया गया पैसा फंस सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।
वृश्चिक: आज आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दूसरों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपके कामों की प्रशंसा हो सकती है। निवेश संबंधित मामले में अच्छा लाभ मिलेगा।
धनु : आज खानपान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं।आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। भविष्य को लेकर आप निवेश करेंगे, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।
मकर: आज कामकाज की चिंता दूर होगी। नया घर ले सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। परिवार में चल रही तनावपूर्ण स्थिति खत्म होगी। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।
कुंभ: आज अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसमें आपको लाभ मिलेगा। घर में मेहमान आएंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है।
मीन : आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। दुर्गा के साथ हनुमान जी की भी आराधना करें। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। शत्रुओं से थोड़ा सतर्क रहें। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर हो सकती है।

