भगवान श्रीराम के आदर्श हमारे जीवन में आज भी प्रासंगिक, भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने डाडा जलालपुर गांव में किया रामलीला का उद्घाटन
भगवानपुर । क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में रामलीला मंचन का उद्घाटन किया गया। मंगलवार देर रात भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह गांव व कस्बा धन्य हो जाता है, जहां भगवान श्रीराम की कथा का गुणगान होता है । उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श हमारे जीवन में आज भी प्रासंगिक हैं। भगवान श्रीराम ने समाज को सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कहा कि रामलीला का मंचन एक हज़ार वर्ष से भी ज्यादा समय से होता आ रहा हैं।

पहले इसके लिए एक अलग उत्साह देखने को मिलता था लेकिन आज की आधुनिकता के समय में ज्यादातर लोगो के पास समय की बहुत कमी हो गयी हैं। आजकल मनुष्य का जीवन केवल भागादौड़ी वाला बनकर रह गया हैं जिसमे आराम के क्षण बहुत कम ही होते हैं। योगेन्द्र सैनी, विनोद कुमार, अभिमन्यु सैनी, राजकुमार सैनी, दीपक सैनी, महावीर सैनी, संदीप प्रजापति, अमित कुमार, शुसील पेगोवाल, विकम सैनी, शाहनवाज़, सत्तर, सोकिन, जहांगीर, सरदार सिंह, विनोद, राजकिशोर, प्रवीण कुमार, दिनेश सैनी, केपी सिंह, महीपाल सैनी, प्रवीण सैनी, आदि लोग मौजूद रहे ।



