पिरान कलियर में मानवता शर्मसार करने का मामला, दरगाह के पास कूड़े के ढेर में मिली बच्ची, पुलिस ने नवजात को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया

कलियर । कलियर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कूड़े में एक बच्ची पड़ी मिली। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अपने कब्जे में लेने के साथ बच्ची के माता-पिता की तलाश शुरू कर दी है। बच्ची को हॉस्पिटल भिजवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार कलियर में दोनों गंगनहर के बीच कूड़े में से लोगों को एक बच्चे के रोने की आवाज आई। लोगों ने पास जाकर देखा तो एक बच्ची जो कि कपड़ों में लिपटी हुई है वह रो रही है। इसकी सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। मामले की जानकारी पाकर तुरंत कलियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची वही बच्चे को फिलहाल अपने कब्जे में लेकर स्वास्थ्य जांच के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। इसके साथ ही बच्चे के परिजनों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेल भी खंगाले हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि बच्ची कूड़े के ढेर में पड़ी मिली है, जिसकी उम्र करीब 2 दिन के लगभग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *