भव्य तरीके से मनाएगी जाएगी पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती, जनपदीय ब्राह्मण सभा रुड़की शाखा की बैठक में लिया गया निर्णय
रुड़की । जनपदीय ब्राह्मण सभा की रुड़की शाखा इस बार पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती भव्य तरीके से मनाएगी। ब्राह्मण सभा की बैठक में यह निर्णय लिया गया। पिछले साल कोविड के चलते जयंती समारोह सीमित स्तर पर मनाया गया था। ब्राह्मण सभा की बैठक में कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों एवं अन्य आमंत्रित अतिथियों के साथ ही कार्यक्रम के स्थान को लेकर चर्चा की गई। पूर्व अध्यक्ष ऋषि पाल शर्मा ने बताया की पंडित मदन मोहन मालवीय ब्राह्मणों के साथ ही सभी सनातन धर्म को मानने वालों के लिए आदर्श थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनका अमूल्य योगदान रहा है। अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि जनपदीय ब्राह्मण सभा शाखा रुड़की पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती इस बार भव्य रूप में मनाएगी। महामंत्री सौरभ कौशिक ने कार्यक्रम के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित की गई हैं। संयोजक अनीता शर्मा ने बताया कि अधिक से अधिक महिलाओं को इस कार्यक्रम में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में ईश्वर चंद्र शर्मा, अवनीश शर्मा, सतीश शर्मा, सुमित कुमार भारद्वाज, रामदेव शर्मा, सतीश शर्मा, अवनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

