झबरेड़ा पुलिस ने आठ ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
झबरेड़ा । पुलिस ने झबरेड़ा निवासी एक युवक को आठ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस नशा विरोधी अभियान के तहत झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तेलीयान निवासी मोहम्मद मॉरीश को आठ ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।


