जिलाधिकारी ने किया खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात 35 में से कुल 5 कर्मचारी ही मिले मौजूद
लक्सर । जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात 35 में से कुल 5 कर्मचारी ही मौजूद मिले। तीन डॉक्टरों में से दो अनुपस्थित थे। खुद स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक भी गैरहाजिर थे। जिलाधिकारी ने इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को तगड़ी लताड़ लगाई। उन्होंने तत्काल एसडीएम को बुलाकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। डीएम पांडे का कहना है कि जो कर्मचारी मौजूद नहीं मिले हैं उन्हें निलंबित किया जाएगा।



