पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि, विद्यालय प्रबंधन और प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

हरिद्वार । पतंजलि विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के होंगे। समारोह को लेकर विवि विद्यालय प्रबंधन और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि 28 नवंबर को पतंजलि विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रपति विद्यार्थियों को उपाधि व स्वर्ण पदक वितरित करेंगे। देश के प्रथम नागरिक के हाथों उपाधि प्राप्त करने को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है। आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आदि भी मौजूद रहेंगे। दीक्षांत समारोह को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है। इस संबंध में बैठक कर विवि कार्य योजनाएं बनाई गई हैं, जिस पर तेजी से कार्य चल रहा है। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम भी तैयारियों में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *